तुम्हारा गुस्सा खतरनाक है—पर तुम्हारी चुप्पी उससे भी ज़्यादा खतरनाक। गुस्सा कर लिया करो मुझसे, डांट लिया करो—पर बात जरूर किया करो। तुम्हारी चुप्पी मुझे खुद से भी दूर कर देती है।
अठारह साल की हमारी दोस्ती… ज़रा-ज़रा करके शुरुआत से याद करो; कितना अच्छा लगता है ना? इन दिनों मैं अकेले भी तुमसे खूब बातें करता हूं—तुम्हारे सवाल, मेरे जवाब; फिर मेरे सवाल, तुम्हारे जवाब। तुम दूर होकर भी मेरे साथ थीं—मेरी कल्पनाओं में, मेरी धड़कनों में।
No comments:
Post a Comment