तुझको भी बिछडऩे का बहाना चाहिए,
मुझको भी अब शायद चले जाना चाहिए।
हो गया है दो दिलों में फासला ए दोस्त,
हम दोनों को अब जुदा हो जाना चाहिए।
जो तेरा है रखले तू, जो है मेरा मुझको दे,
एक-दूसरे का सब हमें लौटाना चाहिए।
ये तय है कि अब कभी ना मिलेंगे हम,
एक आखिरी बार गले लग जाना चाहिए।
और ना झेलेगा अब आंधियां-तूफान,
ये रेत का मकान अब ढह जाना चाहिए।

No comments:
Post a Comment